इरफान खान को मिला सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड

इरफान खान को मिला सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड
X

नई दिल्ली | 60वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड पान सिंह तोमर को मिला है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। विकी डोनर बेस्ट पोपुलर फिल्म बनी। बेस्ट कोरियोग्राफी का खिताब पंडित बिरजू महाराज को दिया गया है। पान सिंह तोमर का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। मराठी फिल्म `ढाग` के लिए ऊषा जाधव को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।
इरफान ने फिल्म में पूर्व राष्ट्रीय स्टीपलचेज चैम्पियन से डाकू बने पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पान सिंह तोमर की जीवनी पर आधारित थी। `पान सिह तोमर` में बाधा दौड़ के राष्ट्रीय चैम्पियन के डकैत बनने की कहानी थी।

Next Story