ग्वालियर | गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित गोला का मंदिर चौराहे पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में नामजद आरोपी को न्यायालय ने विवाह के लिए पांच दिन की दी थी। लेकिन जब वह बारात लेकर मथुरा पहुंचा तो दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि बीती चार फरवरी को गोला का मंदिर चौराहे पर शराब के नशे में अजय यादव ने प्रॉपर्टी डीलर चके्रश पाण्डे को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने दोस्त सचिन तोमर के साथ मोटरसाइकिल पर भाग गया था। इसके बाद सचिन को पुलिस ने पांच फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद 6 फरवरी को सचिन का विवाह मथुरा में होना था। जिसके चलते उसे न्यायालय से पांच दिन की जमानत पर 11 फरवरी तक रिहा किया गया था। छह फरवरी को वह जब बारात लेकर मथुरा पहुंचा तो दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी को बिना दुल्हन के ही वापस आना पड़ा। यहां आकर शुक्रवार को सचिन ने सीजेएम संजय चतुर्वेदी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि उसके जमानत का समय पूरा होने में तीन दिन का समय शेष था।
दुल्हन ने किया शादी से इंकार,हत्यारोपी की बारात वापस लौटी
Updated : 2013-02-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire