आश्चर्यजनक है 'आप' का प्रदर्शन: भाजपा

X
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आप) के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इसे 'बेहद आश्र्चर्यजनक' करार दिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने यह भी कहा कि भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा 'आप' को प्रतिस्पर्धी पार्टी माना था।
उन्होंने कहा कि हमें यह उम्मीद थी कि वह कम से कम दस या उससे ज्यादा सीटों पर जीतेगी, लेकिन उसका प्रदर्शन आश्चर्यचकित कर देने वाला है।
गोयल ने कहा कि हमें दिल्ली में 70 में से कम से कम 38 सीटें मिलेंगी और हम यहां सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी।
Next Story