पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने दिया इस्तीफा
X
X
नई दिल्ली। कांग्रेस को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद आगामी आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए केद्रीय वनराज्य मंत्री जयंती नटराजन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब वन मंत्रालय का जिम्मा केद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को सौंप दिया गया है। अपना इस्तीफा सौंपते हुए नटराजन ने कहा कि आगामी आम चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए वे इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंनें कहा कि अब वो पार्टी संगठन में काम करूंगी। सूत्रो के मुताबिक, और मंत्री भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
Updated : 2013-12-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire