मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का निधन
जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का आज सुबह हार्टअटैक आ जाने से दु:खद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार श्री रोहाणी (67) को कुछ दिनों से चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया और आज सुबह जब अचानक उनकी तबियत बिगडऩे लगी तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया किन्तु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विधानसभा अध्यक्ष रोहाणी के दु:खद निधन पर राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, नरोत्तम मिश्रा, बाबूलाल गौर एवं कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं ने शोक किया है।
30 जून 1946 को जन्मे रोहाणी लगातार 4 बार से विधायक रहे है और उन्हें इस बार फिर जबलपुर कैंट से बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया था जिसकी सूची 31 अक्टूबर को जारी हुई थी।
विस अध्यक्ष ने 1965 में जनसंघ से अपने रानजीतिक जीवन शुरूआत की थी। वे 1973 में जबलपुर नगर निगम से पार्षद निर्वाचित हुए थे।