लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इलाहाबाद के पार्टी पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन पदाधिकारियों ने शहर में होर्डिंग्स लगाकर सोनिया गांधी को बीमार बताते हुए प्रियंका को मैदान में उतारने की बात कही थी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि होर्डिंग्स लगाने वाले इलाहाबाद जिला कमेटी के सचिव हसीब अहमद और जिला कमेटी के सदस्य श्रीशचंद दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पदाधिकारी ने कहा कि इन नेताओं से जवाब मिलने के बाद प्रदेश कमेटी तय करेगी कि किस तरह की कार्रवाई की जाए।
इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलपुर संसदीय सीट से प्रियंका को लोकसभा प्रत्याशी प्रस्तावित किए जाने के बाद शहर के सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स से कांग्रेस में ही नहीं वरन विरोधियों में भी खलबली मच गई है।
सोनिया को बीमार बताने वाले होर्डिग्स से हड़कंप, नोटिस जारी
X
X
Updated : 2013-10-15T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire