पीएम की संपत्ति एक साल में हुई दोगुनी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संपत्ति पिछले साल की तुलना में दोगुना बढ़ कर करीब 10.73 करोड़ की रूपये हो गई है लेकिन उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी उनसे कहीं अधिक अमीर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मंत्रियों की संपत्ति की अद्यतन सूची के अनुसार, अमीर कैबिनेट मंत्रियों में जहां प्रफुल पटेल की संपत्ति 52 करोड़ रूपये की है तो वहीं शरद पवार की संपत्ति 22 करोड़ रूपये की है।कैबिनेट मंत्रियों की सूची में संपत्ति के नाम पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी का नाम सबसे नीचे है। उनकी संपत्ति करीब 55 लाख रूपये है। मनमोहन सिंह ने अपने रिहायशी संपत्ति, बैंक में जमा राशि और एक मारूति 800 कार को अपनी संपत्ति के तौर पर दर्शाया है।सिंह के चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित दो फ्लैटों की कीमत 7.27 करोड़ रूपये है वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों में उनकी सावधि जमा राशि और निवेशों की राशि करीब 3.46 करोड़ रूपये है। उन्होंने अपनी संपत्ति 10,73,88,730 . 81 रूपये (करीब 19 . 73 करोड़ रूपये) की घोषित की है।पिछले साल प्रधानमंत्री ने अपनी कुल संपत्ति 5 . 11 करोड़ रूपये की घोषित की थी। तब उनके चंडीगढ़ और वसंत कुंज स्थित फ्लैटों की कीमत 1 . 78 करोड़ रूपये थी और उनके पास 2 . 75 लाख रूपये मूल्य के 150 . 80 ग्राम सोने के गहने थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सिंह की संपत्ति तो वही है लेकिन सरकार की मंजूरी प्राप्त एक आकलनकर्ता द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, उस संपत्ति का मूल्य बढ़ गया है।सिंह की मारूति 800 की कीमत केवल 21,033 रूपये दर्शाई गई है। वह 150 . 80 ग्राम सोने के गहनों के मालिक भी हैं लेकिन इनकी कीमत उनकी संपत्ति की घोषणा और देनदारी नहीं दर्शाई गई है। प्रधानमंत्री का असम के दिसपुर में एक बैंक खाता भी है जिसमें उनके मात्र 6,515 . 78 रूपये जमा हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी प्रोमिला की कुल संपत्ति का मूल्य 45 . 33 करोड़ रूपये है। इसमें उनकी पत्नी की 8 . 11 करोड़ रूपये की है।सिब्बल की करीब 37 . 22 करोड़ रूपये की संपत्ति में से 29 . 35 करोड़ रूपये मूल्य के कम से कम 12 फ्लैट या जमीन हैं। उनकी नगद राशि, बैंक में सावधि जमा राशि, शेयर, रिण पत्रों (डिबेन्चर) आदि की कीमत 2 . 82 करोड़ रूपये है। उनके पास 35 . 33 लाख रूपये मूल्य के तीन किलोग्राम सोने के गहने हैं। इसके अलावा रिण और अग्रिम राशि के 4 . 63 करोड़ रूपये भी उनके पास हैं।गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे का एक मकान है जिसकी वर्तमान कीमत 50 लाख रूपये है। उनके दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 1 . 99 करोड़ रूपये और 1 . 25 करोड़ रूपये है। उनकी कृषि भूमि की कीमत 19 . 76 लाख रूपये है, अतिथि गृह की कीमत 8 . 22 लाख रूपये और जमीन की कीमत 1 . 11 करोड़ रूपये है।शिन्दे के पास मित्सुबिशि ट्रैक्टर है जिसकी कीमत 1 . 90 लाख रूपये है। उन्होंने राज श्रॉफ नामक एक व्यक्ति से 10 लाख रूपये उधार लिए हैं।गृह मंत्री की पत्नी उज्ज्वला शिन्दे के पास 2 . 15 करोड़ रूपये मूल्य का एक फ्लैट, क्रमश: 15 . 38 करोड़ रूपये और 84 लाख रूपये मूल्य के दो भूखंड हैं। उन्होंने भी राज श्रॉफ नामक वयक्ति से 27 लाख रूपये उधार लिए हैं।विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की संपत्ति 1 . 89 करोड़ रूपये की है जिसमें उनकी 31 . 44 लाख रूपये की अचल संपत्ति शामिल है।कृष्णा का उनके बेंगलूर स्थित मकान, मांड्या जिले और सोनमहल्ली की कृषि भूमि में आधा हिस्सा है। वह सोनमहल्ली स्थित एक फार्म हाउस तथा बेगुर स्थित फार्म हाउस विश्वप्रिया ग्रीनरीज के मालिक हैं। उनके पास एक सोनाटा और एक लैन्सर कार है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बैंक खातों सहित कुल संपत्ति का मूल्य करीब 11 . 96 करोड़ रूपये है।एक हिन्दू अविभाजित परिवार का हिस्सा होने की वजह से चिदंबरम के पास संपत्ति और देनदारी भी है। ऐसे परिवार के तौर पर उनकी संपत्ति 94 . 04 लाख रूपये की और उनकी देनदारी करीब 75 . 52 लाख रूपये की है। इस प्रकार उनकी कुल संपत्ति 18 . 52 लाख रूपये की है। उनकी पत्नी नलिनी की अचल संपत्ति 4 . 82 करोड़ रूपये और कुल संपत्ति करीब 17 . 81 करोड़ रूपये की है। उनकी देनदारी 1 . 22 लाख रूपये है जिसके कारण उनकी कुल संपत्ति 17 . 80 करोड़ रूपये की है।रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम के अलागिरी की कुल संपत्ति 9 . 50 करोड़ रूपये की है। पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में एक मकान है और आंध्रप्रदेश में उनकी 43 एकड़ कृषि भूमि है।उनकी पत्नी एस लक्ष्मी की सिकंदराबाद में एक संपत्ति है। उनके पास 7 . 5 लाख रूपये के गहने हैं और नौ लाख रूपये की नगद राशि है। उनके नाम पर एक टोयोटा क्वालिस है।प्रवासी मामलों के मंत्री वयलार रवि का केरल के एर्नाकुलम में 20 लाख रूपये मूल्य का एक फ्लैट है। उन्होंने इसी जिले में विरासत में मिली 90 लाख रूपये मूल्य की भूमि भी घोषित की है। रवि ने एक फोर्ड कार और 900 ग्राम सोने के गहनों की भी घोषणा की है।नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह की छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में और उत्तर प्रदेश में करीब 13 करोड़ रूपये मूल्य की कृषि भूमि है।छत्तीसगढ़ में अजित सिंह की जमीन की कीमत करीब 5 . 64 करोड़ रूपये है। उनकी शेष जमीन अलीगढ़, गाजियाबाद और आसपास के अन्य इलाकों में है। उनके दिल्ली में दो फ्लैट और गुड़गांव में एक फ्लैट है जिसकी कीमत 3 . 75 करोड़ रूपये है। ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की संपत्ति करीब 56 लाख रूपये की है। इसका आधे से अधिक हिस्सा संयुक्त रूप से रमेश और उनकी मां का है। पिछले साल उनकी पत्नी जयश्री की संपत्ति 14,79148 रूपये की थी जिसमें बैंक बैलेंस, सावधि जमा, गहने, चांदी के बर्तन और शेयर शामिल थे।सितंबर 2011 में रमेश की मां ने बेंगलूर का अपना मकान बेच दिया और इससे मिली करीब तीन करोड़ की राशि के बैंक के सावधि जमा के लिए उन्होंने रमेश को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। इसके बाद वर्ष 2011-12 में रमेश की संपत्ति की कीमत 4 . 16 करोड़ रूपये हो गई।अक्षय उर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला के बैंक खातों में करीब 98 लाख रूपये जमा हैं और जम्मू कश्मीर में उनकी पैतृक संपत्तियों में उनका हिस्सा है।अब्दुल्ला के हिस्से और नियंत्रण की कुछ संपत्ति की कीमत 2.25 करोड़ रूपये से अधिक है। श्रीनगर में उनकी पारिवारिक जमीन की बिक्री से उन्हें 26 लाख रूपये मिले थे।पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय और उनकी पत्नी रेखा सहाय ने अपनी संपत्ति क्रमश: 70 . 74 लाख रूपये और 1 . 24 करोड़ रूपये घोषित की है।संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल की कुल संपत्ति 6 . 65 करोड़ रूपये है जिसमें उनकी पत्नी मधु की 95 . 15 लाख रूपये की संपत्ति भी शामिल है।बंसल की नगद राशि और बैंकों में जमा राशि 62 . 4 लाख रूपये है। महरौली में कृषि भूमि में उनका करीब पांच लाख रूपये का हिस्सा है। साथ ही चंडीगढ़ में उनके दो मकानों में उनका आधा हिस्सा है जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रूपये है। उनके पास एक मारूति एस्टीम कार और करीब दो लाख रूपये के गहने हैं।सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने दिल्ली में अपने करीब 3 . 5 करोड़ रूपये के एक फ्लैट की, 16 लाख रूपये के गहनों और चांदी के बर्तनों की, 11 लाख रूपये की एक ऑप्ट्रा कार की घोषणा की है। उन्होंने गुड़गांव में अपने पति के एक फार्महाउस का भी जिक्र किया है। रेल मंत्री मुकुल राय ने आयकर र्टिन में अपनी कुल आमदनी छह लाख रूपये दिखाई और अपनी पत्नी के नाम 5 . 08 लाख रूपये दिखाए हैं। पिछले वित्त वर्ष के लिए उन्होंने अपनी कुल चल संपत्ति के तौर पर अपने नाम 20 . 07 लाख रूपये और पत्नी के नाम 14 . 97 लाख रूपये की घोषणा की।स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद की कुल संपत्ति 68 . 59 लाख रूपये की है जिसमें उनकी महाराष्ट्र में 5 . 5 लाख रूपये की जमीन और नगद राशि तथा बैंक बैलेंस शामिल है। उनकी पत्नी शमीम का श्रीनगर में 55 लाख रूपये का एक मकान और जमीन तथा दिल्ली में एक फ्लैट है। बैंक में उनके सावधि जमा और 2 . 62 करोड़ रूपये के गहने हैं।आजाद और उनके परिवार की कुल संपत्ति जुलाई 2012 में 3 . 42 करोड़ रूपये की है। उनका दिल्ली में एक फ्लैट है। दिल्ली में आजाद के एक फ्लैट सहित 2 . 22 करोड़ रूपये की नगद राशि और सावधि जमा राशि है।बिजली मंत्री एम वीरप्पा मोइली की संपत्ति 30 . 47 लाख रूपये और देनदारी 12 . 85 लाख रूपये की है जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 17 . 61 लाख रूपये की है। इसमें उनकी दो कारें :टोयोटा एटियोज तथा ऑपेल एस्ट्रा: शामिल है। पिछले साल उनकी कुल संपत्ति 13 . 34 लाख रूपये थी। उनकी पत्नी मलाथी के बारे में कहा गया है कि उनकी आय का स्रोत कृषि है। मलाथी की संपत्ति 3 . 71 करोड़ रूपये की और देनदारी 60 लाख रूपये की है जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 2 . 11 करोड़ रूपये की हुई। इसमें उनकी 26 एकड़ कृषि भूमि, बेंगलूर में एक इमारत, 50 तोला गहने और एक होंडा एकॉर्ड कार शामिल है। उनकी कुल संपत्ति पिछले साल तीन करोड़ रूपये की थी।