इसरो मुख्यालय में महिला फर्जी पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार

बेंगलुरु | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने 40 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास इसरो का फर्जी पहचान पत्र था। यह महिला अहमदाबाद की रहने वाली है और दो दिन इसरो के गेस्ट हाउस में रहने के बाद इसरो हेडक्वार्टर पहुंची थी, लेकिन वहां अधिकारियों को शक हुआ और महिला पकड़ ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला को 6 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया है।



Next Story