आयुष चिकित्सकों ने जलाइं अंकसूचियां

X
ग्वालियर | आयुष चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अंकसूची एवं उपाधियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आयुष चिकित्सकों की हड़ताल के छटवें दिन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह सिसौदिया, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र शाक्य, डॉ. जितेन्द्र पवैया ने भूख हड़ताल की। उल्लेखनीय है कि आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन के चिकित्सक आयुष चिकित्सकों की भर्ती किए जाने, होम्योपैथी के 40 पद भरे जाने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर आयुष चिकित्सकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जीतू जिराती से मिलकर अपनी चार सूत्रीय मांगों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाने का अनुरोध किया।
Next Story