भारतीय नाविक क्वॉर्टर फाइनल में

लंदन। लंदन ओलिंपिक में तीसरे दिन निराशा भरी शुरुआत के बीच भारत के लिए एक उम्मीद की किरण भी जगी है। भारतीय नाविक स्वर्ण सिंह विर्क नौकायन के सिंगल्स सकल्स में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। इसके पहले तीसरे दिन की शुरुआत भी निराशाजनक रही। रविवार को दो इवेंट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। तीरंदाजी के महिला टीम इवेंट में भारतीय टीम डेनमार्क की टीम से हार गई। भारतीय टीम की हार सिर्फ 1 पॉइंट से हुई। शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला सिंगल्स के मुकाबले में भारत को निराशा हाथ लगी। भारत की दोनों महिला निशेनाबाज हीना और अनु राज क्वॉलिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गईं।


Next Story