नई दिल्ली। पिछले दिनों टाइम मैगजीन ने अपनी कवर स्टोरी में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडरअचीवर बताया था, तो देश में इसे लेकर बड़ा हंगामा हुआ था। अब इंग्लैंड के एक बड़े अखबार 'द इंडिपेंडेंट' ने मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी का गुड्डा (पूडल) करार दिया है। हालांकि, हेडलाइन पर विवाद को देखते हुए अखबार ने अपने वेब एडिशन पर हेडलाइन से 'पूडल' शब्द हटाकर कुछ ही घंटो में उसे पपेट (कठपुतली) और बाद में 'अंडरअचीवर' कर दिया। 'द इंडिपेंडेंट' ने 'टाइम' से भी एक कदम आगे जाते हुए अखबार ने 'मनमोहन सिंह : सेवियर ऑर सोनियाज़ पूडल' (मनमोहन सिंह : मुक्तिदाता या सोनिया का गुड्डा) शीर्षक से सोमवार को छपे लेख में लिखा है, 'मनमोहन सिंह की समस्याओं में से एक यह है कि उनके पास कोई वास्तविक राजनीतिक ताकत नहीं है, बल्कि उनकी प्रधानमंत्री के रूप में मौजूदगी सोनिया गांधी के कारण बनी हुई है। इसी कारण कभी-कभी वह अपने कैबिनेट को भी नियंत्रित नहीं कर पाते हैं।' इसमें आगे लिखा गया है, 'उनके सुधारों का जोश और उत्साह खत्म हो चुका है और देश की तरक्की धीमी हो चुकी है। विपक्षियों के अनुसार उन्होंने ऐसी सरकार की अगुआई की, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई साबित हुई है। उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी से भी अप्रत्यक्ष रूप से बार-बार राहुल गांधी के लिए गद्दी छोड़ने की मांग होती रही है।'
सोनिया का गुड्डा हैं मनमोहन: ब्रिटिश अखबार
X
X
Updated : 2012-07-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire