मुंबई | मशहूर हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इसके संयोजकों के आदेश के मुताबिक, 15वीं शताब्दी के सूफी संत पीर हाजी अली शाह बुखारी का ये दरगाह पवित्रतम स्थलों में से एक है। इसलिए इसमें महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। अपने इस नियम के पीछे उनका तर्क है कि इस्लाम में महिलाओं का प्रवेश अस्वीकार्य है। इसी के साथ ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि उनका यह फैसला अंतिम है। ट्रस्ट ने दरगाह के कंपाउंड में महिलाओं को घूमने की आजादी दी है। महिलाएं प्रार्थना, नमाज और शाल या चादर भेंट कर सकती हैं लेकिन दरगाह में प्रवेश वर्जित है। यह दरगाह मुंबई के काफी प्रसिद्ध जगहों में से एक है। हाजी अली की दरगाह मुंबई के वरली तट के पास एक छोटे से टापू पर है। इसे सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में सन 1431 में बनाया गया था। यह दरगाह मुस्लिम और हिन्दू दोनों समुदायों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है। यह मुंबई का मत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल भी है।
हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक
X
X
Updated : 2012-11-06T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire