बाजार में धनतेरस की रोनक

बाजार में धनतेरस की रोनक
X

दीपावली पर्व की आज से शुरुआत हो गई है। पाँच दिवसीय पर्व के पहले दिन आज धनतेरस पर आज बाजार में धनवर्षा हुई। खरीददारी का दौर सुबह से ही शुरु हो गया है और दोपहर तक पूरी खरीददारी शवाब पकड़ चुकी थी। लोग जैसे बाजार में सब कुछ खरीदने के लिए उमड़े थे। खरीददारी का दौर देर रात तक चलेगा। धनतेरस पर बाजार में पैर रखने की जगह भी नहीं मिल रही थी। सर्राफा, कपड़ा, किराना, बर्तन बाजार सभी में जमकर खरीददारी हो रही थी। धनतेरस के नाम के अनुरुप ही बाजार में धनवर्षा देखने को मिल रही थी। महंगाई को ठेंगा दिखाते हुए लोगों ने भारतीय संस्कृति के त्यौहारों को श्रद्धाँ से मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा। आज शाम को घर-घर में दीपों की माला सजेगी। पाँच दिनों तक दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस बीच शहर भर में उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा। आज भी दिन भर उत्सव का आलम देखने को मिलता रहा। रोज की अपेक्षा आज धनतेरस पर बाजार जल्दी खुल गया। जोरदार खरीददारी की उम्मीद के साथ ही व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान सुबह-सुबह जल्दी खोल लिए थे। बाजार को नागरिकों के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दुकानों की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। मनोहारी विद्युत सजावट से भी दुकानें सजाई गईं थीं। इसके साथ ही सुबह से ही बाजार में खरीददारी के लिए नागरिकों का पहुँचना शुरु हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे बाजार में रौनक बढ़ती गई। शाम के समय तो बाजार में खरीददारी पूरी तरह शवाब पर होगी। चूंकि आज रविवार छुट्टी का दिन था सो भी नागरिकों को खरीददारी करने में आसानी हुई। लोग आज खरीददारी ऐसे कर रहे थे कि जैसे सारा कुछ खरीदने के लिए बाजार में पहुँचे हो। सभी सामानों की खरीदी जबर्रदस्त तरीके से हुई। धनतेरस पर बाजार में रौनक देर रात तक रहेगी। धनतेरस पर्व को दीपावली की खरीददारी के लिए विशेष माना जाता है। इसी के चलते आज के दिन खरीददारी करने के लिए नागरिक उमड़ पड़ते है। धनतेरस पर बाजार से धन घर लाने की परंपरा है। इसी परंपरा के पालन के लिए बाजार में आज जमकर खरीददारी की गई। दुकानों पर कर्मचारियों के साथ ही दुकानदारों का पूरा परिवार जुटा हुआ था। सर्राफा एवं बर्तन बाजार में खासी भीड़ देखने को मिली। यहाँ जबर्रदस्त कारोबार देखने को मिले। बाजार में रात के समय लगेगा ही नहीं कि रात है। बल्कि दिन जैसा नजारा देखने को मिलेगा। धनतेरस पर शहर में उत्सवी वातावरण है। धनतेरस के मौके पर बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। इस मौके पर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ का आलम रहा। माना जा रहा है भीड़ अभी और बढ़ेगी। सारी दुकानों पर भारी चहल-पहल देखने को मिल रही थी। किसी भी गली या दुकान पर चले जाइए। जबरदस्त खरीददारी का दौर रहा। माना जा रहा है कि देर रात तक यहीं आलम रहेगा। भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था बनाने यातायात पुलिस के काफी मशक्कत करनी पड़ी।



Next Story