Home > Archived > दिग्विजय ने की केजरीवाल से राखी सावंत की समानता

दिग्विजय ने की केजरीवाल से राखी सावंत की समानता

दिग्विजय ने की केजरीवाल से राखी सावंत की समानता
X

नई दिल्ली । दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आईएसी के अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उनकी तुलना राखी सावंत से की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर केजरीवाल की तुलना डांसर और रियलटी शो की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत से की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल राखी सावंत की तरह हरकतें कर रहे हैं। जिस तरीके से राखी सावंत खुद को एक्सपोज कर सुर्खियों में रहने की कोशिश करती हैं और जिसका कोई तात्पर्य नहीं होता। ठीक उसी तरह अरविंद केजरीवाल के एक्सपोज यानि खुलासों में कोई मतलब और दम नहीं है। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह के बयान पर आईएसी के कुमार विश्वास ने कहा कि सूरजकुंड बैठक में पार्टी ने 2014 तक कांग्रेस की छवि देश के सामने सही प्रस्तुत करने को दिग्विजय सिंह से कहा है। सूरजकुंड बैठक में सोनिया गांधी की ओर से दिग्विजय सिंह से ये कहा गया है। दिग्विजय को उनका काम करने दिया जाए। आने वाले दिनों में और भी हमले होंगे। विदित हो कि इससे पहले देश के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक टीवी शो में अरविंद केजकरीवाल पर निशाना साधा था। खुर्शीद ने कहा था कि जैसे मच्छर के काटने के बाद खुजली होती है उसी तरह अरविंद के बयानों से खुजली होती है लेकिन उसका असर कुछ नहीं होता। सलमान के इस बयान के बाद अरविंद ने कहा कि वो डेंगू का मच्छर बनकर कांग्रेस को काट सकते हैं।

Updated : 11 Nov 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top