जेद्दा | भारतीय एवं म्यामां के हज यात्रियों के ठहरने के लिए मक्का में बनायी गयी नौमंजिला इमारत में आग लगने से 13 लोग मामूली रूप से झुलस गये। ख़बरों के मुताविक कल रात भवन की चौथी मंजिल में आग लग गयी। इसके बाद 10 दमकलकर्मियों ने मुश्किल से इस आग पर काबू पाया और भारत एवं म्यामां के हज यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सउदी सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पाकर 179 हज यात्रियों को बचा लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated : 2012-10-22T05:30:00+05:30
Next Story