यूरोपीय संघ को शांति का नोबेल पुरस्कार
X
X
ओस्लो। आर्थिक संकट से जूझ रहे यूरोपियन यूनियन-ईयू को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। नार्वे की नोबेल पुरस्कार समिति ने शुक्रवार को महाद्वीप के देशों को एकजुट करने में ईयू के सतत योगदान के लिए उसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की घोषणा की। वित्तीय संकटों से जूझ रहे यूरोपियन यूनियन का मनोबल इस पुरस्कार से काफी बढ़ने की उम्मीद है। पुरस्कार समिति ने 27 देशों के इस संगठन को दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पुनर्निर्माण तथा 1989 में बर्लिन की दीवार गिराए जाने की ऎतिहासिक घटना के बाद पूर्ववर्ती साम्यवादी देशों में स्थायित्व स्थापित करने में उसकी भूमिका के लिए यह पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया।
Updated : 2012-10-12T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire