रांची। योग गुरु बाबा रामदेव को 'ठग' बताने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ गुरुवार को झारखंड के धनबाद शहर की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया। पेशे से वकील एवं शिकायतकर्ता एस पी सिंह ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव को 'ठग' बताने पर मैंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है। दिग्विजय के बयान ने योग गुरु के लाखों समर्थकों की भावना को आहत किया है। यह धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला भी है।
उन्होंने कहा कि दायर याचिका में मैंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैं भी योग गुरु का समर्थक हूं और मुझे गहरा आघात लगा है। शिकायतकर्ता ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
Updated : 2012-01-20T05:30:00+05:30
Next Story