नई दिल्ली। उत्तार प्रदेश में पिछड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए सारे दांव लगा रही भाजपा ने इस वर्ग से अपनी प्रमुख नेता उमा भारती को भी चुनाव लड़ाने का फैसला कर चुनावी जंग को रोचक कर दिया है।
भाजपा में वापसी के बाद उत्तार प्रदेश से अपनी नई पारी शुरू करने वाली उमा भारती के चुनाव लड़ने से पार्टी को बुंदेलखंड के साथ अन्य हिस्सों में भी लाभ मिल सकता है। कल्याण सिंह के पार्टी से जाने के बाद से राज्य में मजबूत पिछड़ा वर्ग नेता की तलाश कर रही भाजपा ने पहले तो उमा भारती को मध्य प्रदेश की राजनीति के बजाए उत्तार प्रदेश में मुख्य प्रचारक की भूमिका दी और अब उनको चुनाव मैदान में भी उतारकर उनकी भावी भूमिका भी तय कर दी है।
उत्तार प्रदेश की चुनावी जंग में अपना 'ट्रंप कार्ड' खेलते हुए भाजपा ने स्टार प्रचारक उमा भारती को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। उमा भारती बुंदेलखंड में महोबा जिले की चरखारी सीट से चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उमा की उम्मीदवारी का एलान करते हुए साफ किया, यह पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी के सवाल पर साफ किया कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में जा रही है। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य में आक्रामक चुनाव अभियान की तैयारी भी कर ली है।
राज्य में टिकटों के बंटवारे में जातीय व सामाजिक समीकरण साधने के बाद भाजपा अब आक्रामक प्रचार अभियान की तैयारी में है। राज्य के सभी 403 विधासभा क्षेत्रों में केंद्रीय नेता पहुंचेंगे और उसके स्टार प्रचारक अपने दौरे में हर दिन पांच सभाओं को संबोधित करेंगे।
राज्य में 20 से 30 जनवरी तक निकाली जानी वाली सत्ता हटाओ पदयात्राओं के बीच भाजपा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 'संविधान बचाओ, मजहबी आरक्षण हटाओ' दिवस के रूप में मनाएगी।
पार्टी उपाध्यक्ष व प्रचार अभियान के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है इस कार्यक्रम के तहत राज्य की सभी 403 सीटों पर 'महाआरती' कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी कार्यकर्ता जुलूस निकालने के बाद भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस व भारतमाता के चित्रों की सामूहिक आरती करेंगे।
Latest News
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स में 1,534 अंक की उछाल
- 4.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
- मर्यादित आचरण, सामूहिक जवाबदेही से आदर्श प्रस्तुत करे यूपी विधानसभा: ओम बिरला
- टीकाकरण की गति हुई धीमी, जून-जुलाई से शुरू होगा हर घर दस्तक अभियान 2.0
- ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वाराणसी जज को ट्रांसफर किया केस
- यूपी विधानसभा हुई पेपरलेस, अखिलेश यादव हाईटेक सदन देख चौके, जताई ये...इच्छा
- एम्स में आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, 300 रुपये तक की सभी जांच होंगी मुफ्त
- नवजोत सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल गए 'गुरु'
- पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कमेटी ने बताया अब तक 29 फोन चेक किए
- माधवन की फिल्म को कांस फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, अनुराग ठाकुर ने सराहा

भाजपा का नया दांव, उमा लड़ेंगी अब चुनाव
X
X
Updated : 2012-01-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire