नई दिल्ली। यहां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पोस्टर पर सोमवार को कुछ युवकों ने कालिख पोत दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा। कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि इसी व्यक्ति ने सोनिया गांधी के पोस्टर पर काला रंग डाला था। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में कांग्रेसकर्मियों ने तत्काल पोस्टर पर लगी कालिख को साफ करवा डाला।
Updated : 2012-01-16T05:30:00+05:30
Next Story