नई दिल्लीः सोने में आज इस साल की दूसरी सबसे बड़ी तेजी आई और वह 1,025 रुपए ऊपर चला गया जबकि चांदी में 750 रुपए प्रति किलो की तेजी आई। स्टॉकिस्टों की खरीदारी से राजधानी दिल्ली में हाजिर में आज सोना 1,025 रुपए बढ़कर 28,990 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में आई तेजी और शेयर बाज़ारो में अस्थिरता के मद्देनज़र सोने में यह तेजी आई। पिछली बार 19 अगस्त को सोना 1,310 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा था। चांदी में 750 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई और वह 53,000 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है।
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वालों ने इसकी खरीदारी की। चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपए प्रति सैकड़े की बढ़ोतरी हुई और वह 60,000 रुपए प्रति सैकड़ा (खरीद) के लिए जा पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में सोना 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1,628.30 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा। इसका असर भारतीय बाज़ारों पर पड़ा।
सोने में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी तेजी
X
X
Updated : 2011-12-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire