Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > वाराणसी > वाराणसी में प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर वार

वाराणसी में प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर वार

वाराणसी में प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर वार
X

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ में रोड शो को लेकर सोमवार को उनके खिलाफ वाराणसी में जगह-जगह पोस्टर नजर आए।

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगाये गये पोस्टर में प्रियंका गांधी को प्रदेश लूटने वाला और सपा-बसपा के गठबंधन को ठगबंधन बताया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे ये पोस्टर देखते ही देखते लोगों में चर्चा का विषय बन गए।

पोस्टर लगाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अखिलेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हमने प्रतीकात्मक पोस्टर लगाए हैं। इनमें सपा-बसपा के द्वारा प्रदेश की जनता को ठगने के लिए जो ठगबंधन किया है, उसको लेकर सचेत किया है। साथ ही जिस तरह प्रियंका गांधी और उनके पति ने हरियाणा को लूटा है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार का रास्ता ढूंढने प्रियंका आ रही हैं।

Updated : 11 Feb 2019 9:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top