Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > देश की सुरक्षा व संविधान बचाने के लिए है इस बार का चुनाव : प्रियंका वाड्रा

देश की सुरक्षा व संविधान बचाने के लिए है इस बार का चुनाव : प्रियंका वाड्रा

कानपुर में कांग्रेस महासचिव ने किया रोड-शो व नुक्कड़ सभाएं

देश की सुरक्षा व संविधान बचाने के लिए है इस बार का चुनाव : प्रियंका वाड्रा
X

कानपुर। लोकसभा चुनाव अबकी बार देश की सुरक्षा और संविधान बचाने का है। एक ओर पूंजीपतियों को बढ़ाने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी ओर कांग्रेस जनता के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के पांच सालों में किसान कर्ज में डूबते रहे और सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती रही। ये बातें शुक्रवार को कानपुर में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कही।

महासचिव बनने के बाद प्रियंका पहली बार शुक्रवार को कानपुर में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो करने पहुंची। रोड शो के दौरान कई जगहों पर कानपुर वासियों को संबोधित भी किया। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन, अमेरिका और दुनियाभर में गए, लेकिन अपने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इस सरकार की हिम्मत नहीं है कि वे आपकी आवाज सुनें। इस देश में कोई सत्य को छुपा नहीं सकता, दबा नहीं सकता और खत्म नहीं कर सकता हैकानपुर मैंने सत्य किसानों की आंखों में देखा है। उन्होंने कानपुरवासियों से अपील की कि वोट करते समय किसी भ्रमित संदेश में न फंसे।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा सेना को आधार बनाकर प्रचार कर रही है, जबकि सेना को अधिकार दिया जाता है उनका प्रचार नहीं किया जाता। यह मानसिकता बदलना है और सेना के सम्मान को बढ़ाना है। पिछले पांच सालों ने केन्द्र सरकार ने सबको धोखा दिया है। प्रियंका ने कहा कि इस देश में दो तरह की राजनीति चल रही है।

प्रियंका ने स्मार्ट सिटी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने सुना था कि कानपुर स्मार्ट सिटी बनने जा रही है, लेकिन ऐसा यहां पर कुछ हुआ ही नहीं। यह सरकार सिर्फ दिखावटी व प्रचार की सरकार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर हम 72 हजार सालाना देंगे, तो भाजपा बोल रही कि इतना पैसा नहीं है लेकिन उद्योगपतियों को देने के लिए उनके पास 3017 करोड़ रुपये हैं।

प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ देखी गयी। कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो करने के लिए प्रियंका वाड्रा तय समय से तीन घंटे देर से पहुंची। कानपुर में रोड शो कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने हनुमान और शिव मंदिर में माथा टेक कांग्रेस की जीत का आर्शीवाद लिया। हालांकि इस दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के पक्ष में नारेबाजी कर दी। जिसके बाद कांग्रेसियों और भाजपाइयों में झड़प भी हो गयी। रोड शो जैसे ही घंटाघर के पास पहुंचा तो वहां स्थित हनुमान मंदिर पर प्रियंका ने काफिले को रुकवा दिया।

Updated : 20 April 2019 5:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top