Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > देश को पप्पू नहीं, विकास पुरुष की जरूरत : केशव मौर्य

देश को पप्पू नहीं, विकास पुरुष की जरूरत : केशव मौर्य

देश को पप्पू नहीं, विकास पुरुष की जरूरत : केशव मौर्य
X

बस्ती। प्रदेश को बारी-बारी से लूटने वाले लाेग इस बार एक साथ हो गये हैं और एकजुट होकर लूटने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भाजपा सफल नहीं होने देगी। देश का विकास अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। सभी जानते हैं कि विश्व पटल पर अपनी साख जमाए रखने के लिए देश को पप्पू की नहीं, बल्कि विकास पुरुष की जरूरत है। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे बस्ती के बंगड़ी बाजार में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के हाथों में मजबूत और सुरक्षित है, जो लोग जातीय समीकरण की बात करते हैं। उन्हें पता नहीं जातीय समीकरण खत्म हो चुका है। अब मोदी समीकरण आ गया है।सभी पार्टियां इसलिए बौखलाई हैं कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार को रोका है। गांव में गरीबों से पूछो तो वे कहेंगे विकास की बयार चल रही है।

उन्होंने कहा कि सारी पार्टियां मोदी को इसलिए रोकना चाहती हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। इससे गरीबी भी दूर हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारत की बहादुर सेना के बल पर स्ट्राइक की। आज पाकिस्तान पूरे विश्व के सामने गिड़गिड़ा रहा है। चुनावी जनसभा के दौरान के उप मुख्यमंत्री ने डुमरियागंज लोकसभा उम्मीदवार के लिए जन समर्थन मांगा।

Updated : 25 April 2019 1:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top