Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा के पूर्व विधायक अरुण प्रताप सिंह का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक अरुण प्रताप सिंह का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक अरुण प्रताप सिंह का निधन
X

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अरुण प्रताप सिंह ( 65) का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व विधायक स्वर्गीय अरुण प्रताप सिंह चांदा क्षेत्र के देवड़ गांव के निवासी थे। बेहद सरल स्वभाव के श्री सिंह पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। वे जौनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक भी रह चुके हैं। उसके बाद उन्हें 1991 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का मौका मिला और विजयी रहे। 1993 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव हार गए थे। 1996 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से विजयी हुए थे। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवाकांत का कहना है कि विधायक जी सरल एवं मृदुभाषी थे। उनके जाने से अपूर्णनीय क्षति हुई है।

Updated : 17 March 2019 12:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top