पिता पर मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप
Swadesh Digital | 28 April 2019 7:20 AM GMT
X
X
नोएडा। नोएडा सेक्टर-110 में रहने वाली रीना यादव नाम की एक महिला ने अपने पति पर अपनी दस वर्षीय मासूम बेटी के साथ महीनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित पिता का नाम संजय यादव है। मामला थाना सेक्टर-39 थाने का है।
थाना निरीक्षक सेक्टर-39 प्रशांत कपिल ने रविवार को बताया कि मूलत: एटा की रीना यादव ने शनिवार रात थाने में आकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित अपने परिवार के साथ सेक्टर-110 में किराए के मकान में रहता है।
थाना निरीक्षक ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि संजय अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ महीनों से बलात्कर करता आ रहा है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपित पिता अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated : 28 April 2019 7:20 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire