Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा -अखिलेश यादव

देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा -अखिलेश यादव

देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा -अखिलेश यादव
X

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। तीसरे चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। वह शनिवार को रामपुर में पूर्व मंत्री मो. आजम खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता वोट भाजपा के लिए वोटबंदी भी कर सकती है। भाजपा ने कहा था कि हम कालाधन वापस लायेंगे। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। पहले चाय वाले बनकर आये आज चौकीदार बनकर आये हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार देश में महापरिवर्तन होने वाला है। भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनाना है। यह नये देश की बात कर रहे हैं। महागठबंधन कह रहा है नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तभी नया भारत बनेगा। किसी को अच्छे दिन दिखाई दिये हों तो कहो। सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग को दुख पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया।

Updated : 20 April 2019 5:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top