Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ की मौत

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ की मौत

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ की मौत
X

बदायूं/स्वदेश वेब डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में सिविल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिये हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दौरी नरोत्तमुर गांव निवासी संजू पटाखा बनाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान फैक्ट्री में आग गई। इसकी चपेट में छह दुकानें आ गईं। हादसे में संजू, शेर सिंह, रमेश, पन्नालाल, गुड्डू शर्मा, सतीश, यामीन की मौत हो गई जबकि एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची और पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेश के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि पटाखों के दुकानों व लाइसेंस चेक किया जाये। अवैध पटाखों का कारोबार नहीं होना चाहिये।

Updated : 26 Oct 2018 8:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top