Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बाबा ने नौकरी दी नहीं, छीनी है : अखिलेश यादव

बाबा ने नौकरी दी नहीं, छीनी है : अखिलेश यादव

बाबा ने नौकरी दी नहीं, छीनी है : अखिलेश यादव
X

बरेली। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। कहा, केंद्र के फैसलों की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। बांग्लादेश से भी खराब हालत में हमारी अर्थव्यवस्था पहुंच गई है। लोगों की नौकरियां खत्म हो रही है। ऐसे में सरकार अपने सौ दिन के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है। अखिलेश यादव ने उल्टा सवाल बरेली की जनता से पूछा लिया। कहा, बरेली वालों बताओ सौ दिन में सरकार ने आपको क्या दिया। एक भी प्रोजेक्ट बरेली को नहीं मिला। ऐसा ही हाल पूरे देश का है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें हो रहीं हैं।

शुक्रवार शाम को रामपुर से लौटकर अखिलेश यादव सर्किट हाउस में रुके। अखिलेश केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। कहा, सरकार की नीतियां ने देश और प्रदेश को चौपट कर दिया। हर सेक्टर में गिरावट है। सरकार की नीतियों ने व्यापार खत्म कर दिया। रियल स्टेट खत्म हो गया। नोटबंदी का उल्टा असर हुआ है। इंफ्रास्टक्चर गड़बड़ा गया। महंगाई बढ़ गई। रुपया सबसे निचले स्तर पर है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला रहा। उद्योग बंदी की कगार हैं। कई बंद भी हो गए।

किसानों की मदद नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी डीजल और पेट्रोल महंगा है। प्रदेश की दो इंजन वाली सरकार ने बिजली नहीं बनाई। बिजली महंगी कर दी। देश और प्रदेश में आयात बढ़ता जा रहा है। निर्यात खत्म हो गया है। इसके बाद भी सरकार सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है। सौ दिन में बरेली को एक भी परियोजना मिली हो तो मुझे बताएं। जो प्रोजेक्ट हमारी सरकार ने शुरू किए वो भी ये सरकार पूरे नहीं करा सकी। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर भी हमला किया। कहा, बाबा कभी कहते हैं 50 लाख लोगों को नौकरी देंगे। कभी कहते हैं 24 लाख लोगों को नौकरी देंगे। अब कह रहे हैं दो लाख लोगों को नौकरी देंगे। बाबा को पता ही नहीं कितने लोग बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि बाबा की नीतियों की वजह से नौजवानों को रोजगार नहीं मिला बल्कि लोगों की नौकरियां और चलीं गईं।

Updated : 15 Sep 2019 6:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top