Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > रंगोत्सव 2019: यादगार बनाने में जुटा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद व संस्कृति विभाग

रंगोत्सव 2019: यादगार बनाने में जुटा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद व संस्कृति विभाग

रंगोत्सव 2019: यादगार बनाने में जुटा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद व संस्कृति विभाग
X

13 से 22 मार्च तक होंगे वृंदावन, बरसाना व मथुरा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन

मथुरा। बृज के तीर्थों का विकास कराने के साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बृज की विधाओं और परम्पराओं को निखारने के लिए काम कर रहा है। परिषद बरसाना की ऐतिहासिक लठामार होली को गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर चार चांद लगा चुका है। इस बार बरसाना की होली के साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर होने वाली होली के कार्यक्रमों को भी यादगार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन को साथ लेते हुए परिषद ने इस बार बृज ही नहीं अपितु देश के अन्य राज्यों के पहलवानों को भी कुश्ती कला प्रदर्शन के लिए बुलवाया गया है।

परिषद द्वारा होली के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रंगोत्सव 2019 का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। 13 मार्च से 22 मार्च तक होने वाले इस उत्सव में कवि सम्मेलन, रसिया गायन, कुश्ती दंगल जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। परिषद के मुख्यकार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला रंगोत्सव 2019 का आयोजन स्थानीय प्रमुख उद्योग पतियों एवं समाजसेवी संस्थान व व्यक्तियों के सहयोग से होगा। जिसके तहत 13 मार्च को वृंदावन शोध संस्थान वृंदावन में सायं 3 से रात्रि 8 बजे तक ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन वृंदावन के एनके ग्रुप के सहयोग से किया जाएगा। इसी प्रकार 14 मार्च को दोपहर दो से सायं 6 बजे तक संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराधा बिहारी इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 15 मार्च को इसी स्थान पर सायं 6 बजे से रात्रि नौ बजे तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

16 से 18 मार्च तक अप्सरा टाकीज मथुरा के प्रांगण में तीन दिवसीय सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ रसिया गायन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिनमें हास्य, वीर , देशभक्ति, श्रंगार रस के प्रमुख कवि अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

जिसमें कवि डा. अशोक चक्रधर, डा. हरिओम पंवार, तेजनारायण शर्मा, महेश अजनवी, मनवीर मधुर, दिनेश रघुवंशी, रामसरीन चंचल, डा. सरिता शर्मा, डा. ममता शर्मा, रूचि चतुर्वेदी, आदि अपनी कविताओं को प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन करेंगे।

15 से 22 मार्च तक जनपद के बरसाना, नंदगांव, गोकुल, मथुरा, वृंदावन एवं दाऊजी में होने वाले परम्परागत होली उत्सवों में सांस्कृतिक विभाग द्वारा बम,नगाड़ा व अन्य लोकनृत्य समूहों के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा।


Updated : 6 March 2019 5:52 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top