Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > घर घर जा कर परिवार को भाजपा से जोड़ रहे हैं भाजपाई

घर घर जा कर परिवार को भाजपा से जोड़ रहे हैं भाजपाई

घर घर जा कर परिवार को भाजपा से जोड़ रहे हैं भाजपाई
X

मथुरा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने कार्यक्रमों की गति तेज करदी है। इसी क्रम में भाजपा ने पूरे प्रदेश के साथ जनपद में सोमवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरुआत भाजपा महानगर के सातों मंडल में हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष सहित पूरी महानगर कार्यकारिणी ने अपने-अपने घर पर कार्यकर्ताओं को बुला कर झंडा व स्टिकर लगा कर अभियान की शुरुआत की। धौलीप्याऊ मंडल में अभियान की शुरुआत प्रताप नगर में जन सभा के साथ शुरू हुई। सभा के बाद घर-घर जाकर भाजपा का स्टिकर व झंडा लगाकर मोदी जी को पुन: प्रदानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरूप पराशर ने कहा की इस अभियान से हम परिवारों को जोडेंगे जिससे भाजपा और जड़ मजबूत होगी। अभियान के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने कहा की इस अभियान के बाद विपक्ष को वोट मांगने के लिए घर भी नही मिलेंगे। सभा को मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपा अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, अजीत, बलराम शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं कृष्णानगर मंडल में अभियान की शुरुआत मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहम सैनी के नेतृत्व प्रतिष्ठित लोगो से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के कार्यो को बता कर उनके घर पर स्टिकर व झंडा लगाकर अभियान चलाया। होलीगेट मंडल के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने अपने मंडल में कई टोलियो में निकले। इसी तरह यमुनापार मंडल में अभियान चंद्रप्रकाश पाराशर, मथुरा देहात मंडल में सीताराम शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

Updated : 12 Feb 2019 5:08 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top