Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > दूसरे दिन भी रही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल

दूसरे दिन भी रही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल

दूसरे दिन भी रही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल
X

मथुरा। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के आज दूसरे दिन भी करोड़ों रुपये का लेनदेन अटक गया। बैंक, एलआइसी, आयकर, डाक, विद्युत आदि विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा। करीब 250 शाखाओं पर ताले पड़े रहे। क्लिरिंग हाउस में दो हजार चेक, ड्राफ्ट पड़े रहे साथ ही एनईएफटी, आरटीजीएस जैसे कार्य प्रभावित होने से दो दिन में औसतन 650 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन प्रभावित रहा।

दूसरे दिन बैंक, एआइबीईए, बैंक के कर्मचारियों ने अपनी अपनी बैंक शाखाओं पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। एआइबीईए के सेंट्रल कमेटी मेंबर तथा ऑल इंडिया ओरियंटल बैंक इम्पलाईज फेडरेशन के महासचिव केएच पांडेय ने कहा कि एनपीए की वसूली को लेकर सरकार द्वारा प्रयास नहीं हो रहे हैं। बकाएदारों को देश छोड़कर भाग जाने में मदद की जा रही है। मांग हैं जल्द वसूली हो, मजदूर एक्ट में सुधार के नाम पर छेड़छाड़ न की जाए तथा मर्जर न हो। प्रदर्शन में यूपीबीईयू के संयुक्त मंत्री जगमोहन शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, हर्ष भाटिया, जितेंद्र शर्मा, नवीन, प्रवीन आदि शामिल रहे। दूसरे दिन भी एलआइसी में भी एनईएफटी, ट्रांसफर, वाउचर, पॉलिसी लोन, प्रीमियम जैसे काम लटके रहे। दो दिन में औसतन 10 करोड़ के कार्य अटक गए। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर सौंख अड्डा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अलीगढ़ डिवीजन के उपाध्यक्ष आरआर उपाध्याय ने कहा कि सरकार उन सार्वजनिक क्षेत्रों को मिटाने पर अमादा है, जो प्रतिवर्ष दो लाख करोड़ का लाभांश देते हैं। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का निजीकरण, एफडीआइ, न्यूनतम वेतन 18 हजार, पुरानी पेंशन स्कीम लागू जैसी मांगे जोर-शोर से उठाई गई। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर सरकार बदल देने की चेतावनी दी। भीम सिंह, भूपेंद्र सैनी, अनिल रावत, गिरधारी लाल चतुर्वेदी, टीकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

डाक विभाग में आधार कार्ड, डाक की डिलीवरी, स्पीड पोस्ट की बुोकग, सेोवग स्कीम, चेक क्लीयोरग जैसे काम नहीं हो पाए। दो दिन में औसतन 20 करोड़ का ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। इधर, कर्मचारियों कलक्ट्रेट स्थित पोस्ट ऑफिस में धरना दिया। इसमें दिनेश सिंह यादव, राजेश कुमार शर्मा, पवन गौतम, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह शामिल रहे।विद्युत विभाग में हड़ताल से दो दिन में औसतन 160 लाख रुपये से अधिक की वसूली नहीं हो पाई। अधिकारी व कर्मचारियों ने निजीकरण, पेंशन बहाली की मांग को लेकर बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। दूसरे दिन भी धरने की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार वितरण और आपूर्ति की व्यवस्था निजी कंपनियों को देना चाहती है। अधीक्षण अभियंता शहरी अजय गर्ग व अरविंद कुमार, सचिन शर्मा, एसडीओ गौरव शर्मा आदि शामिल रहे।

आयकर विभाग के कर्मचारियों की रही हड़ताल

आयकर कर्मचारी महासंघ के मथुरा शाखा कर्मचारियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारी विरोधी नीतियां बदलनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक गोस्वामी, योगेंद्र शर्मा, महेश आदि शामिल रहे।

आंगनबाडिय़ों ने किया शक्ति का प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हड़ताल पर रहे। आंगनबाड़ी वर्कर को ग्रेड-3 तथा हेल्पर को ग्रेड-4 कर्मचारियों के रूप में नियमित किया जाए, न्यूनतम 18 हजार मानदेय, तीन हजार पेंशन, सामाजिक सुरक्षा लाभ, जीवित रहने पर भी वर्कर तथा हेल्पर को बीमित आयु सीमा के बाद बीमा राशि का पूरा भुगतान दिलाया जाए जैसी मांगी रखी।

Updated : 9 Jan 2019 5:12 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top