Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > योगी सरकार में 23 विधायकों ने मंत्रियों के रूप में ली शपथ, 6 को कैबिनेट मंत्री बनाया

योगी सरकार में 23 विधायकों ने मंत्रियों के रूप में ली शपथ, 6 को कैबिनेट मंत्री बनाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को हो गया। राजभवन में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में योगी के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इन 23 मंत्रियों में 14 नए चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए, जबकि 9 मंत्रियों को प्रमोट किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। योगी ने मंत्रिमंडल में नए चेहरे तय करते समय जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन का भी ध्यान रखा है। मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों में कई ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं।

योगी के मंत्रिमंडल में शामिल सात से अधिक मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर काम के इनाम दिया गया है। इनमें से 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दो राज्यमंत्री प्रमोशन पाकर स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बने हैं। ताजा विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अब मुख्यमंत्री सहित 56 हो जाएगी।

19 मार्च, 2017 को जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी, तब उनकी टीम 47 लोगों की थी। इस्तीफों के बाद अब टीम 40 लोगों की हो चुकी थी। कैबिनेट मंत्री व एसबीएसपी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल व सत्यदेव पचौरी ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के पद से स्वतंत्र देव सिंह इस्तीफा दे चुके थे। मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल का भी इस्तीफा हो गया।

कैबिनेट मंत्री के रुप छह लोगों ने ली शपथ

1-डॉ. महेंद्र सिंह,

2-भूपेंद्र सिंह चौधरी,

3-राम नरेश अग्निहोत्री,

4-सुरेश राणा,

5-अनिल राजभर और

6-श्रीमती कमला रानी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1-नील कंठ तिवारी,

2-कपिल देव अग्रवाल,

3-सतीश द्विवेदी,

4-अशोक कटारिया,

5-श्रीराम चौहान और

6-रवींद्र जायसवाल

राज्यमंत्री

1-अनिल शर्मा

2-महेश गुप्ता

3-आनंद स्वरूप शुक्ला

4-विजय कश्यप

5-गिर्राज सिंह धर्मेश

6-लाखन सिंह राजपूत

7-नीलिमा कटियार

8-चौधरी उदय भान सिंह

9-चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

10-रामशंकर सिंह पटेल

11-अजीत सिंह पाल

Updated : 21 Aug 2019 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top