Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > रालोद, सपा-बसपा गठबंधन में शामिल

रालोद, सपा-बसपा गठबंधन में शामिल

रालोद, सपा-बसपा गठबंधन में शामिल
X

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सपा-बसपा गठबंधन से तालमेल की मंगलवार को औपचारिक घोषणा कर दी गयी। रालोद लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। दोनों नेताओं ने बताया कि रालोद प्रदेश की मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस भी उनके गठबंधन में शामिल है। इसके तहत उसके लिए अमेठी और रायबरेली सीटें छोड़ी गयी हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के सभी साथी मिलकर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन के तहत रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दिए जाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, मगर इसकी औपचारिक घोषणा आज की गयी।

Updated : 5 March 2019 1:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top