प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा
X
लखनऊ। यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर यूपी बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भ्रष्ट और नकारा अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in