Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > पूनम सिन्हा ने लखनऊ से किया नामांकन दाखिल

पूनम सिन्हा ने लखनऊ से किया नामांकन दाखिल

पूनम सिन्हा ने लखनऊ से किया नामांकन दाखिल
X
Image Credit : ANI Tweet

लखनऊ। भाजपा छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद रहे।

पूनम पहले रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया। पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। पूनम लखनऊ से सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं।

वह लखनऊ सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है। वह भी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।लखनऊ लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। लगभग तीन दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

Updated : 18 April 2019 6:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top