Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > संसद में तीन तलाक बिल पास होने से मुस्लिम महिलाओं के साथ हुआ न्याय : योगी आदित्यनाथ
संसद में तीन तलाक बिल पास होने से मुस्लिम महिलाओं के साथ हुआ न्याय : योगी आदित्यनाथ
Swadesh Digital | 30 July 2019 3:13 PM GMT
X
X
लखनऊ। राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस बिल के पास होने के बाद कांग्रेस बेनकाब हो गयी है। संसद ने मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी की गरिमा के लिए तीन तलाक बिल बहुत जरूरी था। इस बिल के पास होने के बाद मुस्लिम महिलाओं को भी न्याय मिल सकेगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुस्लिम महिलाओं का न्याय मिले। इस कारण आज तक यह बिल पास नहीं हो सका है। इस बिल के पास होने के बाद मुस्लिम महिलाओं को भी न्याय मिल सकेगा और तलाक प्रक्रिया में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह बिल पास होना अपने-आप में ऐतिहासिक दिन है।
Updated : 30 July 2019 3:13 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire