Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > केशव प्रसाद मौर्य बोले - प्रियंका का आचरण देख लगता है, कांग्रेस बन गई दंगा कराओ पार्टी

केशव प्रसाद मौर्य बोले - प्रियंका का आचरण देख लगता है, कांग्रेस बन गई दंगा कराओ पार्टी

- उपमुख्यमंत्री ने कहा, गरीबों का विकास नहीं हो रहा बर्दाश्त

केशव प्रसाद मौर्य बोले - प्रियंका का आचरण देख लगता है, कांग्रेस बन गई दंगा कराओ पार्टी
X

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम और सीएए पर दिये गये सरकार विरोधी बयान को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के आचरण काे देखकर लगता है कि कांग्रेस दंगा कराओ पार्टी बन गयी है। उन्हें देश और प्रदेश में गरीबों का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, "कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के आचरण से लगता है कि कांग्रेस दंगा कराओ पार्टी बन गई है। देश और प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल गरीबों का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा है। प्रदेश हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। कांग्रेस और सपा राजनैतिक भविष्य अंधकार में देखकर बौखला गए हैं।"

अपने दूसरे ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने लिखा, "कांग्रेस की नेता प्रियंका लखनऊ की जनता का भला नहीं चाहतीं। नौटंकी से वोट नहीं मिलेगा। बची खुची कांग्रेस समाप्त होगी। यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस के पास केवल फ़ोटो खिंचवाने वाले बचे हैं। सीएए को लेकर देश को गुमराह करने से कांग्रेस लोगों की नज़र में खलनायक हो गई है।"

शनिवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है।

Updated : 29 Dec 2019 6:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top