Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर बोला हमला

किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर बोला हमला

किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर बोला हमला
X

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान नीति पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठा दिए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा है कि किसान फसल उगाते हैं लेकिन दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता है।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा है कि बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। यह कौन सी किसान नीति है और कैसी कर्जमाफी है, जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार पर लगातार हमला करती रहती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व यूपी के आपराधिक रेकॉर्ड, सोनभद्र भूमि विवाद के बाद इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की किसान नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

Updated : 29 July 2019 2:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top