Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > बहराइच से भाजपा सांसद फूले ने फूल का साथ छोड़ थामा हाथ

बहराइच से भाजपा सांसद फूले ने फूल का साथ छोड़ थामा हाथ

बहराइच से भाजपा सांसद फूले ने फूल का साथ छोड़ थामा हाथ
X

नई दिल्ली/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रही सांसद सावित्री बाई फुले ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए शनिवार देर रात कांग्रेस का दामन थाम लिया। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सांसद फूले कांग्रेस में शामिल हो गई। उनके साथ सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बहराइच से भाजपा के टिकट से लोकसभा पहुंची सांसद फुले ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा की नीतियों को दलित विरोधी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश में लगी है, इसलिए उसे रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही रोक सकती है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि फुले ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए दिसम्बर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने तब कहा था कि दलित सांसद होने की वजह से पार्टी में कभी उनकी बात नहीं सुनी गई। फुले ने कहा कि भाजपा के इसी दलित विरोधी रवैये के कारण मुसलमानों तथा दलित व पिछड़े वर्गो ने भाजपा को हटाने का फैसला किया है। इस मौके पर पश्चिम उप्र के कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

Updated : 3 March 2019 5:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top