Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री का जोरदार स्वागत

विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री का जोरदार स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा का खौफ छाया हुआ है।

विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री का जोरदार स्वागत
X

आगरा । विश्व हिन्दू परिषद में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा का खौफ छाया हुआ है। इसी के चलते विश्व हिन्दू परिषद ने मेरठ से क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा को आगरा भेजा है। आगरा कैंट स्टेशन पर भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ मनोज वर्मा का स्वागत किया गया। विहिप के संगठन मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक होते हैं, फिर भी वे डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के साथ चले गए हैं। इस पर हर किसी को अचरज हो रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सुनील पाराशर, दिग्विजयनाथ तिवारी, दीपक अग्रवाल, रवि दुबे, बंटी ठाकुर, प्रदीप दंडौतिया, मदन वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, अनुपम पंडित आदि ने मनोज वर्मा को मालाएं पहनाईं। उन्होंने अभिवादन स्वाकीर किया। बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता प्रवीण तोगडिय़ा के साथ आ गए हैं। इसके चलते विश्व हिन्दू परिषद में घबराहट है। मनोज वर्मा यहां कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उन्हें बताएंगे कि प्रवीन तोगडिय़ा के साथ जाने से क्या-क्या नुकसान हैं।


Updated : 29 Jun 2018 3:18 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top