Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > सवर्ण आन्दोलन को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हिरासत में, बाद में रिहा किया, देखें वीडियो

सवर्ण आन्दोलन को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हिरासत में, बाद में रिहा किया, देखें वीडियो

सवर्ण आन्दोलन को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हिरासत में, बाद में रिहा किया, देखें वीडियो
X

आगरा/स्वदेश वेब डेस्क। आगरा कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार को एससी-एसटी एक्ट में बिना अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। उन पर 151 की कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो घंटे बाद रिहा कर दिया।

आगरा के खंदौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों की महापंचायत होनी थी जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर के आने की खबर पर प्रशासन ने सुबह सभा नहीं होने दी। इसके बाद शाम चार बजे समर्थकों के साथ कमला नगर स्थित एक होटल में आयोजकों ने कथा वाचक देवकी नन्दन की प्रेस वार्ता रखी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई एएसपी अभिषेक व सीओ रितेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। उन्होंने प्रेस वार्ता को रोक दिया। भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस बल को देख आयोजक भी भौचक्क रह गये। प्रेस वार्ता रोकने का विरोध करने पर पुलिस ने देवकी नन्दन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जैसे ही उनके समर्थकों में गिरफ्तारी की बात सोशल मीडिया पर फैली भारी संख्या में समर्थक पुलिस लाइन पहुंच गये। पुलिस ने कथा वाचक पर 151 शांतिभंग में कार्यवाही की व्यक्तिगत अर्थदंड भरवाकर दो घंटे बाद रिहा कर दिया। रिहाई के बाद देवकी नन्दन ठाकुर ने कहा कि पुलिस की यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है। सही बात को उठाने भी नहीं दिया जा रहा। हम केवल अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि लगातार दो दिन से सवर्ण आन्दोलन को लेकर आगरा की राजनीति गर्माई हुई है।


Updated : 11 Sep 2018 9:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top