Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > भाजपा के अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का शुभारंभ

भाजपा के अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का शुभारंभ

भाजपा के अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का शुभारंभ
X

आगरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा हर बूथ पर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत मंगलवार को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने अपने घर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा और स्टीकर मेरा परिवार भाजपा परिवार लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 22 फरवरी तक चलेगा।

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया है कि आज से पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश ब्रज क्षेत्र और महानगर के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने घरों पर झंडा और स्टीकर लगाएंगे इसके बाद 14 और 15 फरवरी को प्रत्येक मंडल में मंडल और सेक्टरों के कार्यकर्ता एवं 16 और 17 फरवरी को मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभागों के पदाधिकारी झंडा स्टीकर लगाकर 18 फरवरी से अपने अपने बूथों पर जाकर प्रत्येक परिवार में झंडा और स्टिकर लगाएंगे एवं केंद्र और प्रदेश की मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साहित्य बांटकर जन जागरण किया जाएगा एवं लाभार्थियों की सूची भी बनाई जाएगी। साथ ही मोदी एप के माध्यम से 5 रुपये से लेकर 1000 हजार तक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यम से भाजपा के कोष में सहयोग राशि देकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य भी किया जाएगा। लोकसभा सयोजक : ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जी ने भी क्षेत्रीय कार्यर्ताओं के साथ बेलनगंज पथवारी स्तिथि अपने निवास पर झंडा और स्टीकर लगाकर अभियान का शुभारंभ कर दिया।उन्होंने बताया इस अभियान के द्वारा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता और नेता भाजपा के लाभार्थी और समर्थकों परिवार में झंडे स्टीकर लगाकर केंद्र और प्रदेश की सरकारों की योजनाओं के बारे में बताएंगे और क्षेत्रों में समस्याएं को सूचीबद्ध कर उन्हें दूर कराने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक पंकज गौतम और विधानसभा विस्तारक धेर्मेन्द्र अभिषेक गुप्ता,महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा,प्रमोद ठाकुर,विनोद गोयल ,सूर्यप्रकाश,सुनील सिंघल,राजीव लवणीय,मून पंडित,देवेंद्र शुक्ला, श्याम पेगोरिया,हिमांशु वर्मा,मोहित सिंघल, धुरुव गुप्ता,सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Updated : 12 Feb 2019 5:29 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top