Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती पर साधा निशाना, पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती पर साधा निशाना, पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती पर साधा निशाना, पढ़े पूरी खबर
X

आगरा। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति तो मजबूत है, मायावती जरूर आर्थिक तंग के दौर से गुजर रही हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने से देश के विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शनिवार को आगरा में थीं। उन्होंने बसपा सुप्रीमों के आर्थिक मंदी वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि वह देश की आर्थिक स्थिति के बारे में समझ नहीं पा रहीं हैं। वह हकीकत जाने बिना ही ट्वीट कर देती हैं।

उन्होंने मायावती के उस ट्वीट पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव, हिंसा जैसी समस्याओं के बीच अब आर्थिक मंदी को देश के लिए खतरा बताया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पानी बचाने का बेहतर कार्य कर रही है। जल शक्ति मंत्रालय बनाने के पीछे सरकार का यही मकसद है कि देश में जल संकट नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश लगातार तरक्की कर रहा है। पहले लोग कहते थे कि देश का विकास रुक रहा है, लेकिन अब वह लोग भी इस बात को मानने लगे हैं कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्वभर में देश की पहचान बढ़ी है। सारे देश सम्मान पूर्वक भारत को देखते हैं। यह एक देश के लिए बड़ी बात ही कही जाएगी।

उमा भारती शनिवार को राजपुर चुंगी उखर्रा मार्ग पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह लोधी के निवास पर उनके छोटे भाई हरिश्चन्द्र लोधी के निधन पर शोक प्रकट करने आयी थीं। उन्होंने हरीशचंद्र लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार की महिलाओं को ढांढस बंधाया। वे करीब चालीस मिनट तक शोकाकुल परिवार के साथ रहीं। इस दौरान सासंद प्रो एसपी सिंह बघेल, दिनेश अगरिया, लाल सिंह लोधी, जगदीश राजपूत, प्रीतम सिंह, कुंवर शैलराज, सोमा सिंह, अजय राम, मोहन सिंह लोधी, भोलू नरवरिया, राकेश लोधी ,अंकित लोधी, देवेंद्र राजपूत, प्रवेश दीक्षित मौजूद रहे।

Updated : 18 Aug 2019 9:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top