Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > माओवादियों ने रचा था मोदी की हत्या का षड्यंत्र!

माओवादियों ने रचा था मोदी की हत्या का षड्यंत्र!

माओवादियों ने रचा था मोदी की हत्या का षड्यंत्र!

माओवादियों ने रचा था मोदी की हत्या का षड्यंत्र!
X

मोदी राज को खत्म करने के लिए राजीव हत्याकांड की तरह करना होगा काम

माओवादियों के पत्र में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


नई दिल्ली/पुणे,
भीमा-कोरेगांव में जनवरी में हुई हिंसा में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुणे पुलिस को एक आरोपी के घर से ऐसा पत्र मिला है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या जैसी योजना का जिक्र किया गया है। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की बात कही गई है। पुलिस ने बुधवार को रोना जैकब विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गाडलिंग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विल्सन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, ढावले को मुंबई से, गाडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह पत्र विल्सन के दिल्ली के मुनिरका स्थित फ्लैट से बरामद किया गया है।

पत्र में कहा गया है, मोदी 15 राज्यों में भाजपा को स्थापित करने में सफल हुए हैं। यदि ऐसा ही रहा तो सभी मोर्चों पर पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी। ... कॉमरेड किशन और कुछ अन्य वरिष्ठ कॉमरेडों ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम सुझाए हैं। हम सभी राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं। यह आत्मघाती जैसा मालूम होता है और इसकी भी अधिक संभावनाएं हैं कि हम असफल हो जाएं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार करे। उन्हें रोड शो में लक्ष्य बनाना एक असरदार रणनीति हो सकती है।

हमें लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है। बाकी अगले पत्र में। बता दें कि आरोपियों को भीमा-कोरेगांव में एक जनवरी को हुई हिंसा से ठीक एक दिन पहले आयोजित यलगार परिषद के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवाद) से जुड़े होने, विवादास्पद पर्चे बांटने, नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है।



Updated : 9 Jun 2018 3:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top