Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अब भाजपा की उपलब्धियों को बताएगी डिजिटल डॉल

अब भाजपा की उपलब्धियों को बताएगी डिजिटल डॉल

अब भाजपा की उपलब्धियों को बताएगी डिजिटल डॉल

अब भाजपा की उपलब्धियों को बताएगी डिजिटल डॉल
X

नई दिल्ली।

भाजपा के साफ़ नियत सही विकास अभियान के तहत 4 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां और योजनाए अब तक पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही लोगो के समक्ष रख रहे थे। लेकिन अब उनके इस अभियान में एक और नया साथी आ गया है। डिजिटल इंडिया के बाद अब डिजिटल डॉल सुर्खियों में बन गयी है। भाजपा ने एक ऐसी डिजिटल डॉल बनवायी है जो केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएगी।

दरअसल आगामी 2019 चुनाव की चुनावी नीतियां बनना शुरू हो गयी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां जनता को गिना रही है। इसी अभियान में अब डिजिटल डॉल भी कार्य करेगी। इस डॉल को दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर लगाया जाएगा। इसमें एलसीडी स्क्रीन लगी रहेगी जिस पर केंद्र सरकार की योजनाओं और जनता के हित के समस्त कार्यों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलेंगी। ये डिजिटल डॉल दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लॉन्च की। इस पर तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से आज पूरा देश प्रेरित हो रहा है। साथ ही ऐसे संसाधनों का उपयोग सूचना और प्रचार के लिए कर रहा है, यह डिजिटल डॉल समाज के हर आयु वर्ग में योजनाओं को अच्छी तरह पहुंचाने में कारगर सिद्ध होगी।

उनका कहना है कि, पहले चरण में ये डिजिटल डॉल महिला विकास से संबंधित योजनाओं जिनमे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रमुखता दी गयी है, इसे जनता तक पहुंचाएगी। ऐसी सार्वजनिक जगहों पर डिजिटल डॉल लगाने का उद्देश्य आम लोगो तक को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी पहुँचाना है ताकि वे इसका लाभ उठा पाए।


Updated : 11 Jun 2018 5:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top