Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए आगे आएं पत्रकार: धर्मेन्द्र जी

राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए आगे आएं पत्रकार: धर्मेन्द्र जी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग का आयोजन फतेहाबाद में आयोजित हुआ देवर्षि नारद सम्मान समारोह

राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए आगे आएं पत्रकार: धर्मेन्द्र जी
X

आगरा। आज के समय में एक पत्रकार का कर्तव्य है कि वह जन समस्यों को समाज के बीच प्रमुखता से लाए और उसे समाप्त करने में सहायता प्रदान करे। यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी का। रविवार को वह आगरा विभाग द्वारा फतेहाबाद में सृष्टि के आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अंतर्गत आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। बताते चलें कि आगरा विभाग द्वारा पहली बार विश्व संवाद केंद्र के तत्वाधान में ग्रामीण अंचल के पत्रकारों का यह सम्मान समारोह आयोजित किया है, अभी यह समारोह केवल महानगर नगर तक ही सीमित था।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि मीडिया आज किसी भी व्यक्ति या संस्थान आदि के जीवन में बदलाव ला सकता है और राष्ट्र को उन्नत बना सकता है। वहीं विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने कहा कि पत्रकारिता की उन्नति पत्रकारों की एकता में निहित है। इसकी पवित्रता के लिए निस्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में फतेहाबाद ब्लॉक में तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मनीष शर्मा, श्यामवीर सिंह, संदीप शर्मा, सोनू खान, सुशील गुप्ता, इमरान खान, प्रदीप वर्मा, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, दिलीप कुमार गुप्ता, राजवर सिंह, आदि पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया। संचालन संजीव शर्मा ने किया। समारोह में जिला कार्यवाह देवेन्द्र कुमार त्यागी, रविंद्र आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Updated : 16 July 2018 10:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top