Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अन्त्योदय दर्शन सिद्धांत के अध्ययन का केंद्र बनी ब्रजभूमि

अन्त्योदय दर्शन सिद्धांत के अध्ययन का केंद्र बनी ब्रजभूमि

-केशव धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय अध्ययन केंद्र का लोकार्पण

वृंदावन। ब्रज की अनन्य सेवा साधन स्थली केशव धाम में गुरूवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय अध्ययन केंद्र व श्रीराधा-कृष्ण के भव्य मंदिर का लोकार्पण संतों की उपस्थिति में किया गया। साथ ही पूर्वोत्तर छात्रावास एवं भोजनालय उच्चीकरण कार्यो का भी लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दिनेश जी, सांसद व इंडियन काउंसिल फाॅर कल्चरल रिलेशन के अध्यक्ष डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने किया। कार्यक्रम में पूर्वाेत्तर के छात्रों ने चकमा गीत, हिंदी गीत, मणिपुरी गीत की प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। राष्ट्र वंदना के साथ केशव धाम वेद विद्यालय के छात्रों ने पवित्र ऋचाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने कहा कि केशव धाम में संचालित प्रकल्प समाज में परिवर्तन व राष्ट्रीय विचारों के प्रसार की स्थली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकल्प जीवन मूल्यों के संरक्षण के केंद्र बिन्दु हैं।

अपने संबोधन में दिनेश जी ने कहा कि अन्त्योदय के दर्शन सिद्धांत और विचारों पर लगातार चिंतन और क्रियान्वयन होना चाहिए। इससे निःसंदेह राष्ट्र का कल्याण होगा। कार्यक्रम में मंचासीन सांसद डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, आईएसआरएन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सखलेचा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश, ईफको-टोकिओ के निदेशक हरिओम सूर्य ने भी संबोधित किया। धन्यवाद केशव धाम के अध्यक्ष शिक्षाविद् नारायणदास अग्रवाल व संचालन ब्रजप्रांत के सह संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चौहान ने किया। केशव धाम के प्रकल्पों का परिचय मंत्री सतीश चंद्र अग्रवाल ने दिया।

कार्यक्रम में संदीप बजाज, मंदिर निर्माण के लिए नितिन व चित्रकारी के लिए राम आश्रित का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केशव धाम के निदेशक ललित जी, उत्तराखंड एवं उप्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर जी, ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी, मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगारामजी, ब्रजप्रांत के संघचालक जगदीश वशिष्ठ, महंत फूलडोल बिहारीदास जी, प्रदेश सरकार में मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मथुरा विभाग प्रचारक गोविंद जी, विभाग संपर्क प्रमुख कमल कौशिक, हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक वाईके गुप्ता, अधिकारी मनीष गुप्ता, आगरा विभाग संघचालक हरीशंकर, विधायक महेश गोयल, सेवा भारती के आगरा विभाग अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय, अश्विनी वशिष्ठ, विपुल बंसल आदि उपस्थित रहे।


Updated : 15 Nov 2019 2:44 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top