Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > ताज रंग महोत्सव में प्रवाहित हुई संस्कृति की रसधार

ताज रंग महोत्सव में प्रवाहित हुई संस्कृति की रसधार

-भारत, नेपाल व श्रीलंका के कालाकारों ने दी प्रस्तुति




आगरा। नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भारत, नेपाल व श्रीलंका के शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल होली पब्लिक स्कूल, सिकन्दरा में संस्कृति की रसधार प्रवाहित हुई।

गुरु द्रोणाचार्य एकेडमी जींद हरियाणा के कलाकारों ने आकाश के निर्देशन समूह नृत्य प्रस्तुत किया। निधी, अंशु, वर्षा लवानियां, अनन्या गोयल के साथ सुविख्यात नृत्यांगना भाग्यश्री सुमन ओट्टा ने ओड़िसी नृत्य प्रस्तुत किया। तीन नाटकों का मंचन सृजन, रंगयात्रा, भुवनेश्वर का मंचन हुआ। रास बिहारी ने महारास, शुभोजीत धारा, शोमिन हलधर, दीपंकर दास, सुमन मंडल ने मंच पर वृन्दावन की अद्भुत छटा के दर्शन करवाये।

कार्यक्रम में शहर की सामाजिक संस्थाओं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी, इंडिया राइजिंग, संकल्प सेवा संस्था, वसुंधरा, दान फाउंडेशन, श्रीनाथ सेवा समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, अनुमंत्रम कन्याकुलम, सेवा भारती का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को होली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय तौमर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, गुटियारी लाल दुबेश, नरेश बेरी, नटरांजलि के निदेशक गोपाल गुरू, समाजसेवी बंटी ग्रोवर ने सम्मानित किया। सभी का आभार नटरांजलि संस्था की संस्थापक व कार्यक्रम संयोजक अलका सिंह व संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्रुति सिन्हा ने किया।

Updated : 24 Sep 2019 3:02 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top