Home > स्वदेश विशेष > इतिहास : 11 फरवरी को घटी थीं देश-विदेश में यह महत्वपूर्ण घटनायें

इतिहास : 11 फरवरी को घटी थीं देश-विदेश में यह महत्वपूर्ण घटनायें

इतिहास : 11 फरवरी को घटी थीं  देश-विदेश में यह महत्वपूर्ण घटनायें
X

वेबडेस्क।11 फरवरी का दिन इतिहास में कई मायनों में खास रहा हैं। इतिहास में इस दिन कई अच्छी और बुरी घटनाओ के लिए दर्ज हैं। दुनिया को बल्ब देने वाले एडिसन का जन्म भी 11 फरवरी को हुआ था। वहीँ गांधी जी ने साप्ताहिक प्रकाशन 'हरिजन' का पहला अंक पुणे से प्रकाशित था। इसी दिन दक्षिण अफ़्रीका में रंग-भेद की नीतियों के ख़िलाफ़ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 1990 जेल से रिहा किया गया था।

आइये जानते है देश-दुनिया की वह घटनाये जो 11 फरवरी की तारीख में दर्ज हैं :-

1847: बल्ब की रोशनी से दुनिया को रोशन करने वाले अमेरिकन वैज्ञानिक थॉमस एडिसन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उनके नाम पर 1093 पेटेंट दर्ज हैं, जो आज तक एक विश्व रिकॉर्ड हैं।

1933: गांधी जी ने साप्ताहिक पत्रिका हरिजन का प्रकाशन पुणे से शुरू किया था।

1963: साल 1962 में सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का वादा किया था, उनमें से चार विमान आज ही के दिन मुंबई पहुंचे थे।

1975: एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंज़र्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया था।

1977: देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।

1990: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया। उन्हें 1964 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

1997: भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।

2003: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से इंकार कर दिया क्योंकि वह जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल के कारण मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला वाकया था।

2011: मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने विरोध-प्रदर्शन के चलते 30 साल आज ही के दिन अपना पद छोड़ा था।


Updated : 11 Feb 2020 11:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top