Home > राज्य > कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

-शनिवार देर घोषित 37 सीटों में से 21 पर पिछले चुनाव में भाजपा का था कब्जा

कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे मंथन के बाद शनिवार देर रात कांग्रेस की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। 37 उम्मीदवारों की इस सूची में मरवाही को छोड़कर 15 सीटों पर वर्तमान विधायकों को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। इन 37 उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस ने अब तक 55 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, 35 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को 40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी थी लेकिन तीन सीटों पर सहमति न बन पाने और सर्वे का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 37 उम्मीदवार ही घोषित किए। कांग्रेस ने मरवाही से गुलाब सिंह राज को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कोटा सीट की घोषणा नहीं की गई। वर्तमान में यहां कांग्रेस से डॉ रेणु जोगी विधायक हैं। बिल्हा और गुण्डरदेही से भी उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत को सक्ती से पुन: उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे पिछले चुनाव में मिली हार के बावजूद साजा से फिर से चुनाव लड़ेंगे। सर्वाधिक चौंका देने वाला तथ्य यह है कि पार्टी ने 2013 में हारे हुए 11 दावेदारों के नाम सूची से बाहर कर दिए हैं।

वहीं, हारे हुए सात उम्मीदवारों को दूसरी बार मौका दिया है, जिनमें दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर, प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह टेकाम, पत्थलगांव से रामपुकार सिंह, राजिम से अमितेश शुक्ला, साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने चंद्रपुर विधानसभा सीट से पिछली बार हारे बसपा प्रत्याशी राम कुमार यादव को इस बार अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ने का अवसर दिया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात को घोषित 37 सीटों में से 21 पर पिछले चुनाव में भाजपा का कब्जा था।

ये हैं कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों के नाम

दुर्ग संभाग

पाटन: भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण: प्रतिमा चंद्राकर, दुर्ग शहर: अरुण वोरा, भिलाई नगर: देवेन्द्र यादव, अहिवारा: गुरु रुद्रकुमार, साजा: रविन्द्र चौबे, कवर्धा: मोहम्मद अकबर।

रायपुर संभाग

कसडोल: शकुंतला साहू, भाटापारा: सुनील महेश्वरी, रायपुर ग्रामीण : सत्यनारायण शर्मा, रायपुर पश्चिम: विकास उपाध्याय, आरंग: शिवकुमार डहरिया, अभनपुर: धनेन्द्र साहू, राजिम: अमितेष शुक्ला, बिंद्रानवागढ़: संजय नेताम।

सरगुजा संभाग

मनेन्द्रगढ़: डॉ. विनय जायसवाल, प्रेमनगर: खेलसाय सिंह, भटगांव: पारस नाथ राजवाड़े, प्रतापपुर: प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज: बृहस्पत सिंह, अंबिकापुर: टीएस सिंहदेव, सीतापुर: अमरजीत भगत, जशपुर: विनय कुमार भगत, कुनकुरी: उत्तमदास मिंज, पत्थलगांव: रामपुकार सिंह, सारंगढ़: उत्तरी जांगड़े।

बिलासपुर संभाग

खरसिया: उमेश पटेल, धरमजयगढ़: लालजीत सिंह राठिया, रामपुर: श्यामलाल कंवर, कोरबा: जयसिंह अग्रवाल, मरवाही: गुलाब सिंह राज, लोरमी: शत्रुघनलाल चंद्राकर, मुंगेली: राकेश पात्रे, मस्तूरी: दिलीप लहरिया, अकलतरा: चुन्नीलाल साहू , सक्ती: चरणदास महंत, चंद्रपुर: रामकुमार यादव का नाम शामिल है।

Updated : 28 Oct 2018 1:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top